Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रिक्शा का नया डिज़ाइन देखकर आनंद महिंद्रा चालक के हुए मुरीद, दिए जॉब का आफर

पटना (न्यूज सिटी)। दुनिया के 184 देश कोविड-19 के चपेट में है। वहीं से रोकने के लिए भारत ने एक कारगर कदम उठाए हुए हैं। जिसको लेकर पूरे भारतव...


पटना (न्यूज सिटी)। दुनिया के 184 देश कोविड-19 के चपेट में है। वहीं से रोकने के लिए भारत ने एक कारगर कदम उठाए हुए हैं। जिसको लेकर पूरे भारतवर्ष में 3 मई तक देशव्यापी लॉक डाउन जारी है। साथ ही इस वायरस से बचाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार सहित अन्य समाजसेवी व संगठनों ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे हैं।






https://youtu.be/xM2nb3ZKTrY




इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ई रिक्शा चालक ने अपने रिक्शा को कुछ इस तरह से डिजाइन किया है कि जिसमें कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का नियम फॉलो कर रिक्शे के ढांचा को तैयार किया है। वही रिक्शा की नई डिज़ाइन देखकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने रिक्शा चालक को जॉब का ऑफर दिया है।






https://twitter.com/anandmahindra/status/1253621833850593281?s=20




वायरल हुए वीडियो के अनुसार रिक्शा को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि उसमें बैठने वाले कोई भी सवारी एक-दूसरे को टच नहीं कर सकेंगे। रिक्शा में चालक के अलावा चार सवारी आराम से बैठ सकते हैं। हर सवारी को बैठने के लिए रिक्शा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अलग-अलग सेक्शन बनाया गया है। ताकि कोई भी सवारी एक-दूसरे को टच या संपर्क में ना कर सके।






https://youtu.be/aC43VFt1YIU




हालांकि रिक्शा चालक के इस डिजाइन पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा फिदा हो गए हैं। जिसके बाद आनंद महिंद्रा ने रिक्शा चालक को जॉब का ऑफर दिया है। उन्होंने महिंद्रा कंपनी के कार्यकारी निदेशक राजू एस जेजूरिकर से इस ड्राइवर को रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम में बतौर एडवाइजर अप्वॉइंट करने की सलाह दी है। साथ ही श्री महिंद्रा ने कहा कि " हमारे देश के लोगों की तेजी से नया खोजने की और नई परिस्थितियों में ढल जाने की क्षमता देख मैं हमेशा हैरान रह जाता हूं। "





फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि यह वीडियो कहां का है। लेकिन वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि रिक्शा चालक पश्चिम बंगाल का है और उसकी बोलचाल की बाते भी बंगाली भाषा लग रही हैं। जो की सोशल मीडिया पर खूब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now