Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में बने आपदा केंद्र पर पहुंचे डीएम और एसएसपी, किया भोजन गुणवत्ता की जांच

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज जिलाधिकारी, पटना कुमार रवि और एसएसपी, पटना उपेंद्र शर्मा ने पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मंगल तालाब स्थित रा...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज जिलाधिकारी, पटना कुमार रवि और एसएसपी, पटना उपेंद्र शर्मा ने पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मंगल तालाब स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में बने आपदा राहत केंद्र के औचक निरीक्षण किया। साथ ही मौके पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने आपदा केंद्र में बने भोजन के पैकेट को गुणवत्ता जांच के लिए पैकेट में भरा भोजन किया। इस दौरान मौके पर अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।





आपदा केंद्र पर भोजन खाकर जांच करते डीएम कुमार रवि और एसएसपी उपेंद्र शर्मा




गौरतलब है कि पटना सिटी के चार विद्यालयों में अनुमंडलाधिकारी राजेश रोशन के नेतृत्व में आपदा केंद्र खोला गया है। जहां पर गरीब, लाचार, बेबस व बाहर से आये मज़दूरों के साथ-साथ रोज कमाने खाने वाले रिक्शा व ठेला चालक सहित अन्य लोग लॉक डाउन में उन्हें सही तरीके के पोषक परिपूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके। ताकि मजदूर वर्ग के लोगो मे भुखमरी की स्थिति उत्पन्न न हो और सरकार की ओर से ऐसे लोगो के लिए सामुदायिक रसोइ, आवासन व फ़ूड वितरण केंद्र बनाया गया हैं।






https://youtu.be/lfVUn3cUMSw

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now