पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजामा से एक मालवाहक गाड़ी चोरी हो गया था। इस मामले में एनएच-30 पर पुलिस द्वारा संघन ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजामा से एक मालवाहक गाड़ी चोरी हो गया था। इस मामले में एनएच-30 पर पुलिस द्वारा संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सौरभ कुमार द्वारा चोरी हुई मालवाहक टेंपो लेकर जा रहा था। तभी पुलिस को देखकर वह भागने लगा। सौरभ को भागते देख पुलिस को शक हुआ और सौरभ को मालवाहक टेम्पो सहित पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा। वही पुलिस गिरफ्तार सौरभ से पूछताछ कर रही है। साथ ही मालवाहक टेम्पो को भी जब्त कर लिया है।



