पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के बक्सर से दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिली है। इसकी जानकारी खुद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दी है।...
पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के बक्सर से दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिली है। इसकी जानकारी खुद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने दी है। दोनो मरीज़ो का उम्र करीब 35 वर्ष और 67 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि दो और कोरोना मरीज के मिलने से सूबे में कोरोना मरीज़ो का आंकड़ा 225 पहुंच गई है। वही जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमित दोनो मरीज़ो का ट्रेवल हिस्ट्री खंगाला जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग इस आंकड़े को लेकर बेहद चिंतित दिख रही है। अचानक से इतने सारे कोरोना संक्रमण के केस सामने आना अच्छी बात नहीं है। फिलहाल बिहार के लिए छूट की बात पर कोई उम्मीद नही दिख रही है। ऐसे के लोगो को सतर्क और घर में ही रहने की जिला प्रशासन और न्यूज़ सिटी चैनल की टीम लागातर अपील कर रही है।




