सासाराम (न्यूज सिटी)। कोविड-19 के प्रकोप से पूरा विश्व चपेत में हैं। इसके प्रकोप को रोकने के लिए डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी और पुलिसकर्मी कोरोन...
सासाराम (न्यूज सिटी)। कोविड-19 के प्रकोप से पूरा विश्व चपेत में हैं। इसके प्रकोप को रोकने के लिए डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी और पुलिसकर्मी कोरोना योद्धा बनकर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वह इसी बीच बिहार के सासाराम से एक मामला प्रकाश में आया है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी इस महामारी के बीच अपनी ड्यूटी पर डटी है तो दूसरी ओर मां के फर्ज भी अदा कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बिहार के सासाराम के मुख्य चौराहे पर ड्यूटी करने वाले पूजा कुमारी बिहार पुलिस के सिपाही है। साथ ही वह प्रतिदिन इस कड़ी धूप में कोरोना योद्धा बन कर ड्यूटी पर डटी है। लेकिन दिक्कत यह है कि महिला सिपाही 11 महीने का एक बच्चा है, जो ड्यूटी के समय भी इनके साथ रहता है। एक तरफ नौकरी के कर्तव्य परायणता तो दूसरी और मां की ममता को वो बखूबी निभाती है। वही महिला सिपाही पूजा बताती है कि प्रतिदिन सड़कों पर 12 घंटे की ड्यूटी लगती है। इस दौरान छोटा बच्चा को घर अकेला छोड़ने पर बिलख जाता है। इसी कारण से मैं उसे प्रतिदिन ड्यूटी पर अपने साथ ले आती हूं।
वहीं मामले की जानकारी बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को मिली तो उन्होंने महिला सिपाही को फोन कर हौसला अफजाई की। साथ ही डीजीपी ने सिपाही को अनुरोध करते हुए कहा कि बच्चे को लेकर ड्यूटी ना करो तो वही सिपाही ने कहा कि घर में कोई सदस्य नहीं था। इसलिए बच्चे को संग लेकर ड्यूटी कर रही थी।



