Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


NOBA जरूरतमंदों में बढ़ाया मदद की हाथ, कोरोना से बचाव के लिए लोगो को किया जागरूक

बिहटा/विजय कुमार (न्यूज सिटी)। कोरोना के दुष्प्रभाव को देखते हुए आज नेतरहाट पूर्ववर्ती छात्र संगठन के द्वारा बिहटा के राघोपुर में लोगो के बी...


बिहटा/विजय कुमार (न्यूज सिटी)। कोरोना के दुष्प्रभाव को देखते हुए आज नेतरहाट पूर्ववर्ती छात्र संगठन के द्वारा बिहटा के राघोपुर में लोगो के बीच जाकर मास्क, सैनिटाइजर और साबुन आदि का वितरण किया गया। इस सामाजिक कार्य का आयोजन मौआर यूथ संस्थान के तत्वाधान में संपन्न किया गया। मौके पर संस्था के संस्थापक और शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में कार्यरत मर्चेंट नेवी ऑफिसर कृशानु देव शांडिल्य उर्फ सोनू मौआर ने बताया कि हमारी टीम विगत 3 दिनों से लोगों के बीच जाकर कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।









साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का फार्मूला अपनाएं ताकि संक्रमण वृहद स्तर पर फैलने से रोका जा सके। उन्होंने अपने इस विचार को गांव के गली-मोहल्ले और टोले के घर-घर जाकर लोगों को बताया और कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। इस सामाजिक कार्य में अहम योगदान देने वालो में डब्बू मौआर, मटुकन, निशांत शांडिल्य, सौरभ, गौरव, अभिषेक, मनीष, मुन्ना, रिशु मौआर, चुन्नू मौआर आदि थे।






https://youtu.be/_bJkqNkcm60

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now