Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कोरोना से बचाव के लिए तख्त श्री हरिमंदिर में तीन दिवसीय अखंड पाठ आज से हुआ शुरू

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पूरे विश्व में दहशत फैलाने वाले कोरोना से बचाव को लेकर पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरि मंदिर में आज से तीन दिवसीय विश...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पूरे विश्व में दहशत फैलाने वाले कोरोना से बचाव को लेकर पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरि मंदिर में आज से तीन दिवसीय विशेष अखंड पाठ शुरू हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस अखंड पाठ में गुरु महाराज का विशेष अरदास किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रारंभ किए गए अखंड पाठ का समापन 20 मार्च को होगा।









इस मौके पर तख्त श्री हरिमंदिर के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर मस्कीन ने लोगों से कोरोना से भयभीत नहीं होने की अपील करते हुए कहा कि गुरु महाराज की कृपा से पटना साहिब में कोरोना का कोई भी असर नहीं हो सकता। वही तख़्त श्री हरि मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित का कहना था कि गुरु महाराज के स्मरण से ही सभी रोग समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने गुरु स्मरण को ही सभी रोगों की दवा करार देते हुए कहा कि गुरु महाराज की कृपा से सभी बीमारियों का इलाज संभव है।









कोरोना को लेकर दिल्ली गुरुद्वारे में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष का कहना था कि तख्त श्री हरिमंदिर में श्रद्धालुओं पर किसी प्रकार की कोई भी रोक नहीं लगाई गई है। उनका कहना था कि विदेशी पर्यटक भी बिना रोक-टोक के गुरु महाराज का दर्शन कर सकते हैं।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now