Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अगमकुआं में बागमती एक्सप्रेस से टकराया एक बाइक, बाल-बाल बचा बाइक सवार युवक

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आमलोग शॉर्टकट रास्ता अपनाने के चक्कर मे अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हो जाते है। ऐसा ही घटना आज दानापुर रेल मं...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आमलोग शॉर्टकट रास्ता अपनाने के चक्कर मे अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हो जाते है। ऐसा ही घटना आज दानापुर रेल मंडल के गुलजारबाग स्टेशन से चंद मीटर की दूरी पर स्थित अगमकुआं ओवर ब्रिज के पास हुई है। बताया जाता है कि आज देर शाम बागमती एक्सप्रेस ट्रेन जब गुलजारबाग स्टेशन से गुज़र रही थी तब उसी दौरान एक बाइक सवार युवक अगमकुआं सब्जी मंडी के पास रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक के बाइक का अगला हिस्सा बागमती एक्सप्रेस ट्रेन में फंस गया। जिससे बाइक कई मीटर तक घसीटा चला गया। हालांकि इस घटना में युवक की किसी तरह की क्षति नही पहुंचा है। वही मामले में गुलजारबाग जीआरपी प्रभारी मणिचंद्र पांडेय ने कहा कि हमें राजेंद्र नगर आरपीएफ से घटना की सूचना मिली थी। परन्तु घटना स्थल पर किसी तरह का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।






https://youtu.be/3AIbVotX-Uc

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now