Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


हाईवा ट्रक ने माँ-बेटा को मारा टक्कर, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। दीदारगंज थाना के एनएच 30 पर शिवघाट निवासी बैजू चौधरी की पत्नी पंचा देवी अपने बच्चे के साथ बाजार से घर का सामान व दवा...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। दीदारगंज थाना के एनएच 30 पर शिवघाट निवासी बैजू चौधरी की पत्नी पंचा देवी अपने बच्चे के साथ बाजार से घर का सामान व दवा खरीदने जा रही थी। जिस दौरान तेज़ रफ़्तार से आ रही हाइवा ट्रक ने मां-बच्चा को टक्कर मार दिया। जिससे बच्चा काफी दूर फेका गया और मां को हाईवा ने कुचल दिया। जिसके बाद घायल महिला को पुलिस ने इलाज के एनएमसीएच ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। वही महिला की मौत के बाद पुलिस ने नालंदा मेडिकल कॉलेज से शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को लौटाया।









आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगो ने महिला के शव को दीदारगंज चेक पोस्ट के समीप रखकर सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। वही मृतिका के परिजन राहुल के बयान पर यातायात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की गिरफ्तारी में जुटी है।






https://youtu.be/3AIbVotX-Uc

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now