Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कोरोना से बचाव के लिए वार्ड 53 में चलाया जागरूकता अभियान

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। देश भर में फैल रहे कोरोना वायरस के विरुद्ध आज वार्ड संख्या 53 के गायघाट पुल के पास लोगो के बीच जागरूकता कार्यक्रम चल...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। देश भर में फैल रहे कोरोना वायरस के विरुद्ध आज वार्ड संख्या 53 के गायघाट पुल के पास लोगो के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वार्ड 53 की पार्षद किरण मेहता ने लोगों के बीच कोरोना वायरस से बचाव के बारे में भी लोगों को बताया।





जागरुकता अभियान चला कर आम लोगो को मास्क पहनाते




इस कार्यक्रम के बाद बिहार ज्यूडिशियल अकादमी, व्यवहार न्यायालय, उत्तर रक्षा गृह रिमांड होम, निशांत गृह, अनुमंडल कार्यालय एवं आवास, डीएसपी आवास एवं कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय, कारा गृह पटना सिटी, गौरी शंकर मन्दिर, गाय घाट गुरुद्वारा, बाबा नर्मदेश्वर मन्दिर में भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए दवा का छिड़काव (सेनेटाइजेशन) कराया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि धनंजय मेहता, मुकेश कुमार मंटु, दिलीप कुमार गुप्ता, रवि शर्मा, गुंजन कुमार, राकेश नवरंग, रंजीत राणा, गोपाल कुमार, प्रीतम अभिषेक, अतुल कुमार, टिंकू कुमार, छोटू साव, अशोक कुमार मेहता, अयोध्या मेहता, सोनू कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।






ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now