Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


दिल्ली चुनाव में बड़बोले नेताओं के कारण ही भाजपा को मुँह की खानी पड़ी : अरविंद निषाद

पटना (न्यूज सिटी)। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री गिरिराज सिंह के वक्तव्य पर अपनी प्रतिक्रिया व...


पटना (न्यूज सिटी)। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री गिरिराज सिंह के वक्तव्य पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त हुए कहा कि गिरिराज सिंह ऐसे राजनेता हैं जो अपनी अनुशासित पार्टी के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की नसीहत भी नही मानते हैं। जगत प्रकाश नड्डा ने हिदायत देते हुए कहा था कि आपके जैसे लोगों के कारण ही भजपा की फजीहत हो रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी माना की दिल्ली चुनाव में बड़बोले नेताओं के कारण ही भाजपा को मुँह की खानी पड़ी।                      





श्री निषाद ने कहा कि हर हिंदुस्तानी के थाल में एक बिहारी व्यंजन हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अभियान को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुनर हाट में लिट्टी चोखा खा कर बिहारी व्यंजन को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान दिलाने में अपना योगदान दिया है। अरविंद निषाद ने कहा कि गिरिराज सिंह को अपने विभाग की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मत्स्य उत्पादन में बिहार कैसे आत्मनिर्भर बने ताकि दूसरे राज्य से बिहार को मछली आयात नही करना पड़े, इस दिशा में उनको आगे बढ़ना चाहिए। बिहार में अभी अंडा उत्पादन प्रतिवर्ष 111करोड़ होता है। प्रतिदिन 3 करोड़ अंडा खपत के विरुद्ध 20 लाख अंडे का ही उत्पादन हो पाता है। बिहार दूध उत्पादन में देश में छठा स्थान है।पशुपालन को बढ़ावा देने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं।  


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now