नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में एक ट्रक के चपेट में आने से स्कूल जा रही रविनंदन कुमार के 13 वर्षीय ...
नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में एक ट्रक के चपेट में आने से स्कूल जा रही रविनंदन कुमार के 13 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे परिजनों प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना ले कर चले गए। जानकारी के अनुसार संध्या टयूशन पढ़ने के लिए जा रही थी तभी सामने से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया। जबकी चालक घटना के बाद मौके पर से भागने में सफल हो गया।



