पटना सिटी (न्यूज सिटी)। रविवार के दोपहर आलमगंज थाना क्षेत्र के हनुमान घाट पर गैंगवार में पिंटू सिंह को गोली मारकर हत्या कर दिया था। इससे पूर...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। रविवार के दोपहर आलमगंज थाना क्षेत्र के हनुमान घाट पर गैंगवार में पिंटू सिंह को गोली मारकर हत्या कर दिया था। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गया था। आलम थानाध्यक्ष ने बताया की पिंटू सिंह वैशाली का रहने वाला था और वैशाली में ही एक व्यापारी संतोष ताती के हत्या के मामले में जेल से 20 दिन पहले छूट कर आया था। वह पटना किसी बीमारी का इलाज करवाने के लिए आया था। इसी में बहला-फुसलाकर अपराधी पिंटू सिंह को हनुमान घाट ले गए। जहां गोली मारकर पिंटू सिंह का हत्या कर दिया। वहीं पिंटू सिंह के भाई अभिनंदन ने सात लोगों को नामजद किया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहे हैं।



