Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


एसबीआई के डिप्टी मैनेजर के घर मे लाखो की चोरी, लॉकर तोड़ गहना भी चुराया

पटना (न्यूज़ सिटी)। इन दिनों राजधानी पटना में चोरों का आतंक कायम हैं। ताज़ा घटना पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के उत्तरी इंद्रपुरी रोड नंबर 4 के म...


पटना (न्यूज़ सिटी)। इन दिनों राजधानी पटना में चोरों का आतंक कायम हैं। ताज़ा घटना पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के उत्तरी इंद्रपुरी रोड नंबर 4 के मीरा कुंज स्थित मकान संख्या 6 की हैं, जहाँ पर चोरो ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी मैनेजर के घर सोमवार की देर रात घर का ताला तोड़ कर चोरी जैसी संगीन अपराध किया हैं। जिस दौरान चोरो ने 10 से 11 लाख रुपये की चोरी की हैं।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU




एसबीआई पटना जोनल ऑफिस में कार्यरत डिप्टी मैनेजर अमरेंद्र कुमार द्वारा थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार वह अपने परिवार को लेकर शनिवार को मुजफ्फरपुर गए थे। जब वह सोमवार को पटना स्थित अपने घर लौटे तो उन्होंने देखा कि बाउंडरी वॉल का दरवाजा खुला था और जब वह सीढ़ी पर पहुंचे तो देखें कि घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। जब वह घर मे अंदर घुस कर देखे तो पाया कि सारे रूम के ताले टूटे पड़े हैं और रूम के सारा सामान बिखरा पड़ा है। जैसे ही उनकी नजर लॉकर पर पड़ी तो उन्होंने देखा कि सारे गहना व आभूषण और कैश भी चोर चुरा कर अपने साथ ले गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोर लॉकर से लगभग 25000 रुपये नगद और लगभग 10 लाख रुपये के गहने भी चोर चुराकर ले गए हैं। वही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है फिलहाल पुलिस ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को पहचान कर ली जाएगी।






https://youtu.be/f472nIjs8rs

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now