Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक महिला से की चैन स्नैचिंग, घटना सीसीटीवी में हुआ कैद

पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज़ सिटी)। चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाकंभरी कंपलेक्स के पास स्थित सब्जी बाजार में रविवार को शाम के वक्त दिनदहाड़...


पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज़ सिटी)। चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाकंभरी कंपलेक्स के पास स्थित सब्जी बाजार में रविवार को शाम के वक्त दिनदहाड़े चंदना सरकार नामक महिला की चेन अपराधियों ने लूट ली। महिला ने बताया कि कल वह महादेव लाल सरवन कुमार कपड़े की दुकान से कपड़ा खरीदने के लिए गई थी, उसी दौरान एक युवक ने सामने से आकर मेरे गले की चेन लूट लिया। मैं और मेरी बहन वंदना सरकार ने काफी दूर तक उसका पीछा किया। पर, वह कचौड़ी गली के रास्ते से भागने में सफल रहा। इस संबंध में हमने चौक थाना में एक मामला दर्ज की हूँ। चंदना सरकार नई सड़क पार्टी गली की रहने वाली है और वह एसपी वर्मा रोड स्थित एलआईसी हाउसिंग डिपार्टमेंट में एसोसिएट पद पर कार्यरत है। अभी वह फिलहाल नाला रोड में रहती है और कल वह मार्केटिंग करने के लिहाज से पटना सिटी आई हुई थी। वही भागने के दौरान अपराधी की चप्पल वह छूट गई थी। मामले में चौक थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही हैं। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now