Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में ट्रेन में परोसी जा रही थी शराब, जीआरपी ने पैंट्रीकार वेंडर को किया गिरफ्तार

पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां शराब बंदी कानून लागू होने के बाबजूद भी तस्कर इसकी धज्जियां उड़ा...


पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां शराब बंदी कानून लागू होने के बाबजूद भी तस्कर इसकी धज्जियां उड़ा रहे है।





मामला राजेन्द्र नगर टर्मिनल से जुड़ा है, जहां गाड़ी संख्या 13201 पटना-कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन में कार्यरत पेंट्रीकार वेंडर सत्येंद्र कुमार ट्रेन में शराब सप्लाई किया करता था। वही ट्रेन में शराब सप्लाई होने की सूचना पर जीआरपी ने छापेमारी कर पैंट्री कार वेंडर को गिरफ्तार किया है।





हालाकी ट्रेनों में शराब सप्लाई का गोरखधंधा पिछले काफी समय से होता आ रहा है। गिरफ्तार हुए पैंट्री कार वेंडर सत्येंद्र कुमार ने जीआरपी के सामने शराब सप्लाई करने की बात को कबूला है। साथ ही बताया कि वह कई बार यूपी से शराब लाकर पटना में सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है, छानबीन के बाद गिरोह का पता चल सकेगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now