Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में चोरों का आतंक कायम, सन्नाटे का फायदा उठाकर चुराया लाखो का सामान

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आए दिनों राजधानी पटना में चोरों का आतंक कायम है, जिससे आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। ताजा मामला आलमगंज थाना क्षेत...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आए दिनों राजधानी पटना में चोरों का आतंक कायम है, जिससे आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। ताजा मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटनदेवी कॉलोनी की है, जहां चोरो ने सन्नाटे का फायदा उठाकर चोरी जैसी संगीन वारदात को अंजाम दिया है।





घटना के संबंध में पीड़ित गृह स्वामी विनोद कुमार ने बताया कि हम पूरे परिवार के साथ बेतिया में शादी समारोह में शामिल होने को गए थे। इसी का फायदा उठाकर बीते रात चोरो ने मेरे घर में दाखिल हो गया और अलमीरा तोड़कर कीमती सामान,गहने और स्कूटर समेत लाखों की सामान चुरा ले गए। वहीं घटना के बाद पीड़ित गृह स्वामी ने घर में चोरी होने की सूचना आलमगंज थाने की पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now