Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में दरोगा अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चटकाई लाठी

पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां दरोगा परीक्षा में रिजल्ट धांधली का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थी सड़क...


पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां दरोगा परीक्षा में रिजल्ट धांधली का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थी सड़क पर उतर आये और आक्रोश मार्च निकाला। मौके पर आक्रोशित अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन करने लगे।





इस दौरान अभ्यर्थियों ने पटना के कारगिल चौक को जाम कर दिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। साथ ही सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने जबरन दुकानों को भी बंद कराने लगे। हालांकि आक्रोश मार्च से कुछ घंटों के लिए यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गया। वही प्रदर्शनकारियों द्वारा आक्रोश मार्च निकालने की सूचना पर पुलिस महकमे में हलचल मच गया और उन्हें रोकने के पुलिस कर्मी जेपी गोलंबर पर पहुंच बहुत समझाया। इसके बाबजूद प्रदर्शनकारियों उग्र रूप ले लिए और इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now