पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। अभी-अभी आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग सब्जी मंडी में आगलगी की घटना हुई हैं। हालांकि इस आगलगी की घटना स...
पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। अभी-अभी आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग सब्जी मंडी में आगलगी की घटना हुई हैं। हालांकि इस आगलगी की घटना से किसी भी तरह के जन-धन का नुकसान नही हुआ है। वही आगलगी की घटना होने पर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दिया। सूचना पाकर आनन फानन में फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।
वही घटना के संबंध में स्थानीय लोगो ने कहा कि अवधेश गुप्ता के तेल मिल के पीछे परती जमीन है, जमीन का उपयोग न होने से वहाँ पर जंगल झाड़ उगा हुआ था। इसी का फायदा उठाते हुए स्थानीय लोगो ने उस परती जमीन पर कूड़ा करकट फेक दिया करते थे। जिससे वहां पर कूड़े का ढेर लग गया। वही कूड़े की ढेर पर किसी ने बदमाशी कर उस पर आग लगा दिया और आग इतना भयावह हो गया कि आसपास के लोग भयभीत हो गए। हालांकि आपको बता दे कि अगर आग विकराल रूप ले लेता तो वहां पर आसपास के दुकानों को भी क्षति पहुंच सकता था।




