Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी : देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। दीदारगंज थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। दीदारगंज थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अपराधी पुलिस को देखते ही मौके पर से फरार हो गए। वही गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से पुलिस ने चार देशी कट्टा, 28 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और एक बाइक को जब्त किया है।





बरामद हथियार, कारतूस व मोबाइल




घटना के संबंध में ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार ने बताया कि एक बाइक पर तीन अपराधी सवार होकर बख्तियारपुर से पटना की ओर जा रहे थे। इसी बीच दीदारगंज थाना की पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी तीन में से दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जबकि एक आरोपी मौके पर से भागने में सफल रहा। वही पकड़े गए आरोपियों में एक खुसरूपुर निवासी शंकर कुमार और फतुहां निवासी नीतीश कुमार हैं। दोनो पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही दोनों के निशानदेही पर फरार आरोपी को पकड़ने के पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।






ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now