पटना सिटी (एसएनबी)। साइबर ठग ने आज मालसलामी थाना क्षेत्र के पूर्वी नंद गोला निवासी रजनीश गुप्ता के बचत खाता से ढाई लाख रुपये उड़ा लिया है। ht...
पटना सिटी (एसएनबी)। साइबर ठग ने आज मालसलामी थाना क्षेत्र के पूर्वी नंद गोला निवासी रजनीश गुप्ता के बचत खाता से ढाई लाख रुपये उड़ा लिया है।
मामले में पीड़ित ने बताया कि मेरा मोबाइल का सिम कार्ड खराब होने से हमने एक मोबाइल दुकानदार के पास मदद के लिए गए। जिसके बाद दुकानदार ने पीड़ित को दूसरे सिम कार्ड देकर तत्काल काम चलाने की बात कह कर दे दिया। जिसके बाद से मेरे आईसीआईसीआई बैंक के बचत खाते से साइबर ठगों ने ढाई लाख रुपये उड़ा लिया है। वहीं पैसा निकासी का मैसेज मेरे मोबाइल पर नही आने से हमें पता नही चल सका। जिसका फायदा साइबर अपराधियों ने बहुत ही बखूबी से उठाया। वहीं इस मामले में हमने मालसलामी थाना में मामला दर्ज कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



