पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग हाट स्थित एक मसाले के गोदाम में अहले सुबह आग लग गई, जिससे गोदाम में रखे लगभग 5 लाख ...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग हाट स्थित एक मसाले के गोदाम में अहले सुबह आग लग गई, जिससे गोदाम में रखे लगभग 5 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जाता है कि गोदाम में थोक मसाले का कारोबार के साथ ही मसाले की पैकिंग भी की जाती थी। अगलगी में गोदाम में रखा मसाला और पैकिंग मशीन सभी जलकर खाक हो गए। आगलगी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण ही गोदाम में आग लग गई होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।



