Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


लंबित वेतन के मांगो के लेकर ऑपरेटरों ने बेल्ट्रान एमडी का किया घेराव

पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। सूबे में अनुबंध पर बहाल डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने आज शास्त्री नगर पहुंच कर बेल्ट्रान के एमडी राहुल सिंह का घेराव...


पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। सूबे में अनुबंध पर बहाल डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने आज शास्त्री नगर पहुंच कर बेल्ट्रान के एमडी राहुल सिंह का घेराव कर वेतन जल्द दिए जाने की मांग किया हैं। वही मौके पर पीड़ित डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने बताया की हम लोगो का पिछले नौ महीने से वेतन नही मिला है, जिस कारण से हमलोगों को घर-परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। साथ ही बताया कि बेल्ट्रान से बहाल कर्मचारियों को ससमय वेतन नहीं मिलने से उसकी आर्थिक स्थिति दयनीय होने से आत्महत्या करने को विवश हैं।









बिहार राज्य डाटा एंट्री कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष एस शहाब अहमद ने कहा कि हम सभी लोग बेल्ट्रान के एमडी राहुल सिंह से वेतन विसंगति एवं वेतन भुगतान में हो रही देरी को सवाल जवाब किया तो उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि हमे एक सप्ताह का समय दीजिये। हम आप सभी के वेतन भुगतान सहित अन्य समस्याओं के समाधान निकाल देंगे।






https://youtu.be/IKJzCd-iviY




वही मौक़े पर मौजूद डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने एमडी राहुल सिंह के खिलाफ विरोधाभासी नारे लगा कर वेतन जल्द भुगतान करने की मांग कर रहे थे। साथ ही उदाहरण देते हुए कहा कि जब अपने ऑफिस के कर्मचारी का एक महीने वेतन का बन्द कर दीजिए तो उनको भी घर परिवार चलाने में समझ मे आ जायेगा। साथ ही ऑपरेटरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमलोगों को अगर 20 फरवरी तक वेतन नही मिलेगा तो फिर से बेल्ट्रान के एमडी राहुल सिंह का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दे कि बेल्ट्रॉन के एमडी राहुल सिंह वित्त विभाग के (व्यय) सचिव के पद पर भी हैं। बिहार में सीएफएमएस (CFMS) से वेतन भुगतान प्रक्रिया वित्त विभाग के द्वारा संचालित होता हैं और सभी सरकारी कर्मचारियों को समय से वेतन इसी माध्यम से दिया जाता है तो फिर हम लोगो के वेतन भुगतान में ये तरीका क्यों नही अपनाया जा रहा हैं?


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now