पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कुर्जी, मैनपूरा, दीघा, राजीव नगर, आशियाना नगर, शेखपुरा, समनपूरा, राजा बाजार, पुनाईचक, ...
पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कुर्जी, मैनपूरा, दीघा, राजीव नगर, आशियाना नगर, शेखपुरा, समनपूरा, राजा बाजार, पुनाईचक, गर्दनीबाग, अली नगर, अनिसाबाद आदि इलाकों में एक अगस्त 2020 को गांधी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुँचने वाले वार्ड के कार्यकर्ताओं की तैयारी की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिया।
श्री प्रसाद ने कहा कि पूरी राजधानी तोरनद्वारों, बैनर पोस्टर एवं कटओऊटस से कार्यकर्ताओं द्वारा सजा दी गयी है। राज्य के मतदान केंद्रों से आ रहे कार्यकर्ताओं के स्वागत में राजधानी के कार्यकर्ता मेजबानी के लिए तैयार हैं।
श्री प्रसाद ने कहा कि 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन की कामयाबी का शंखनाद बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा होगा। बिहार के बहत्तर हजार मतदान केंद्रो से आ रहे कार्यकर्ता सफलता का मंत्र ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर सैयद सबीऊद्दिन अहमद, नागेन्द्र कुमार, दिनेश चंद्रवंशी, अरुण कुमार सिंह, मनोज गुप्ता, डाॅक्टर हसन इमाम समेत अनेक नेता भी मौजूद थे।



