Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


श्रीराम फाइनेंस में हथियार के बल पर हुई लूट, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर पटना सिटी से, जहां पटना सिटी के अगम कुआं थाना क्षेत्र के जीरोमाइल स्थित श्रीराम फाइनेंस के कार्यालय से बाइ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर पटना सिटी से, जहां पटना सिटी के अगम कुआं थाना क्षेत्र के जीरोमाइल स्थित श्रीराम फाइनेंस के कार्यालय से बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर दिनदहाड़े ग्राहकों से 2 लाख 87 हजार रुपए लूट लिए। इस दौरान अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर कार्यालय के शाखा प्रबंधक को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद सिटी एसपी पटना पूर्वी, एडिशनल एसपी समेत विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुट गई है।





श्रीराम फाइनेंस के इसी ब्रांच में हुई लूट




बताया जाता है कि पांच-छह की संख्या में हथियारबंद अपराधी कार्यालय में आ धमके और ग्राहकों से लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने कार्यालय में उपस्थित सभी लोगों को अपने कब्जे में ले लिया वही दो अपराधी गेट के बाहर गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। सिटी एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।






https://youtu.be/wwgEI_3jMp4
देखे वीडियो में किस तरह से अपराधियों ने कोहराम मचाया

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now