Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


माहुरी वैश्य संघ द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह का हुआ आयोजन

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। माहुरी वैश्य संघ पटना सिटी द्वारा आज सनातन धर्म सभा भवन के प्रांगण में पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया...






पटना सिटी (न्यूज सिटी)। माहुरी वैश्य संघ पटना सिटी द्वारा आज सनातन धर्म सभा भवन के प्रांगण में पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलदेवी मां मथुरा सनी की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दानापुर जेल अधीक्षक, कौन बनेगा करोड़पति के एक करोड़ के विजेता अजीत कुमार ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी जिला रक्षा वाहिनी के श्री अनिरुद्ध प्रसाद, भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक नीरज कुमार, एक घड़ा महोली वेश्यमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उपस्थित थे। महिला समिति के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। साथ ही बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आज के इस मिलन समारोह में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें महिलाएं पुरुष एवं बच्चे चटपटी गोलगप्पा, पाव भाजी, लिट्टी-चोखा, गुलाब जामुन, चाऊमीन औऱ मंचूरियन का आनंद ले रहे थे। मीडिया प्रभारी अमरनाथ सेठ ने बताया कि समाज को एकजुट करने के लिए माहुरी वैश्य संघ द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन को सफल बनाने में दीपक चरण पहाड़ी, सचिन कुमार लोहानी, दीपक कुमार, मनोज कुमार भदानी, पप्पू शाह, सुनील कुमार सेठ, सतीश कुमार, बड़ा पुरिया मुन्ना सेठ, संतोष भदानी, निशांत भदानी, महिला समिति की बबीता सेठ, सचिव रुचिता नवादिया, आंचल बड़ा पुरिया, रशमि सेठ, नेहा चरण पहाड़ी, चंद्रमणि भदानी, पूजा लोहानी सहित समाज के लोग सक्रिय थे।










ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now