पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव राजीव रंजन प्रसाद ने महाशिवरात्रि के अवसर पर दीघा विधानसभा के अंतर्गत अनेक शोभायात्राओं में शामिल होक...
पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव राजीव रंजन प्रसाद ने महाशिवरात्रि के अवसर पर दीघा विधानसभा के अंतर्गत अनेक शोभायात्राओं में शामिल होकर भगवान भोले शंकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्री प्रसाद ने मैनपूरा, पुनाईचक, शेख़पूरा तथा खजपुरा समेत अनेक शिव मंदिरों से आरम्भ होने वाली रंगारंग झाँकियों वाली यात्राओं में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ से जनता के कल्याण, समृद्धि एवं सद्भाव के लिए आशीर्वाद माँगा। इस अवसर पर श्री प्रसाद के साथ जदयू नेता सैयद सबीऊद्दिन अहमद सिफु, राजेंद्र यादव, नागेन्द्र कुमार, शुभम कुमार, डॉक्टर सुनीता बिंद, उपेन्द्र सिंह, संजीत कुमार, दिनेश चंद्रवंशी, सुमित यादव, अरुण सिंह, धीरज कुमार, मुन्ना केशरी, अभिषेक, नागेन्द्र गिरी, पुनील कुमार आदि भी शामिल हुए।




