Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पार्टी मुख्यालय में जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ का एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं बैठक का हुआ आयोजन

पटना (न्यूज सिटी)। आज बिहार प्रदेश जदयू मुख्यालय में जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, प्रमंडलीय प्रभारी, जिला प्रभारी, संगठन जि...


पटना (न्यूज सिटी)। आज बिहार प्रदेश जदयू मुख्यालय में जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, प्रमंडलीय प्रभारी, जिला प्रभारी, संगठन जिलों के अध्यक्ष एवं पटना महानगर तथा पटना ग्रामीण पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं बैठक संपन्न हुई। 19 विभिन्न विषयों पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं बैठक में बिहार विधान परिषद के सदस्य, प्रदेश जदयू के कोषाध्यक्ष एवं जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक ललन सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दल के मुख्य प्रवक्ता श्री संजय सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ नवीन कुमार आर्य, जदयू प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी पंचम श्रीवास्तव, जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार विभूति, प्रदेश महासचिव श्रीमती बेबी मंडल, प्रमंडलीय प्रभारी श्री गणेश कानू, देवानंद प्रसाद, नगीना चौरसिया, मिथिलेश प्रसाद, मुन्ना सर्राफ, वरीय नेता सत्यनारायण प्रसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





इस मौके पर श्री ललन सर्राफ ने कहा कि 2005 से अब तक का मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का कार्यकाल बिहार के व्यवसायियों के लिए स्वर्णिम काल रहा है। इस दौरान बिहार के बजट में नौ गुना की बढ़ोतरी हुई और हर क्षेत्र में विकास के कई आयाम देखने को मिले। अमन चैन के माहौल के कारण बिहार में एक ओर कारोबार की बढ़ोतरी हुई तो दूसरी ओर शराबबंदी जैसे अभियान से लोगों की क्रयशक्ति बढ़ी और चौतरफा विकास संभव हुआ। उन्होंने कहा कि हम सभी व्यवसायियों का नैतिक दायित्व बनता है कि 2020 में श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 72494 बूथों पर जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सक्रिय हैं और 2020 के चुनाव में वे अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे।





मुख्य प्रवक्ता श्री संजय सिंह ने कहा कि बिहार की जनता श्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में जिस विकास का स्वाद चख चुकी है, उसे वह कभी नहीं खोना चाहेगी। उन्होंने कहा कि एकमात्र श्री नीतीश कुमार हैं जो अपने इतने लंबे राजनीतिक जीवन में पूरी तरह बेदाग हैं। समाज को बांटने वाली ताकतों को 2020 में करारा जवाब मिलेगा।





प्रदेश महासचिव डॉ नवीन कुमार आर्य ने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने जदयू के सभी कार्यकर्ताओं को विचार से लैस किया है। बिहार की सभी कल्याणकारी योजनाओं में उनके विचारों की झलक मिलती है। इन योजनाओं को हमें जन.जन तक पहुँचाना होगा।





प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार ने व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता के विकास पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जदयू के हर कार्यकर्ता को विजन और मिशन से लैस होना होगा।





जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप ने सोशल मीडिया के विभिन्न पहलुओं की चर्चा करते हुए कहा कि आगामी चुनाव को ध्यान में रख हमें तकनीक की ताकत से लैस होना होगा।





कार्यक्रम के दौरान 1 मार्च 2020 को पटना के गांधी मैदान में आहूत कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने एवं आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनी। 1 मार्च 2020 को बड़ी संख्या में जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पटना के गांधी मैदान में उपस्थिति दर्ज करेंगे।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now