पटना सिटी (न्यूज सिटी)। होली जैसे पर्व महान पर्व के आगमन होते ही पटना पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद के अलर्ट है। इसके लिए पुलिस- प्रशासन द्वारा...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। होली जैसे पर्व महान पर्व के आगमन होते ही पटना पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद के अलर्ट है। इसके लिए पुलिस- प्रशासन द्वारा सुरक्षा लिहाज से चप्पे चप्पे पर निगाहे बना रखी है। वही इसी निगाहे का कारण आज चौक थाना की पुलिस ने पटना साहिब स्टेशन के पास शराब बरामद किया है।

घटना की जानकारी देते सिटी एसपी (पूर्वी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि पटना साहिब स्टेशन के पास दो व्यक्ति और एक महिला को संदिग्ध हरकत करते देखा तो पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनो व्यक्ति को हिरासत में ले लिया जबकि साथ मे रही एक महिला पुलिस को देखते ही मौके पर से भागने में सफल रही। हालांकि पुलिस ने पकड़े गए दोनों संदिग्धों के पास तीन ट्रॉली और झोला भी बरामद किया है। पुलिस ने जब ट्रॉली और झोला की तालाशी ली तो ट्रॉली बैग में रखे कपड़े में छिपा कर रखे 38 बोतल शराब को बरामद किया है। हालांकि सिटी एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्ति की पहचान यात्री की भेश में शराब तस्करी करने वाले व्यक्ति दिनेश कुमार और अन्य के रूप में हुई। फिलहाल पकड़े गए दोनो तस्करो से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।



