Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन

पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर आज श्री गुरु गोविंद सिंह मध्य विद्यालय में चौक थाना के सहयोग से चित्रांकन ...


पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर आज श्री गुरु गोविंद सिंह मध्य विद्यालय में चौक थाना के सहयोग से चित्रांकन प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने चित्रांकन के माध्यम से जल-जीवन-हरियाली को दर्शाते हुए बताया कि आज जल और जीवन दोनो ही मनुष्य के आवश्यक हैं और मनुष्य के जीवन में हरियाली और जल दोनों ही एक दूसरे के पूरक है।





श्री गुरु गोविंद सिंह मध्य विद्यालय के छात्र सम्मानित होते हुए




इस अवसर पर मुख्य अतिथि चौक थानाध्यक्ष मितेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने चित्रांकन प्रतियोगिता में परिपूर्ण सिन्हा को प्रथम पुरस्कार, रिया कुमारी को द्वितीय पुरस्कार, कृति कुमारी को तृतीय पुरस्कार, निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी को प्रथम पुरस्कार, आर्यन कुमार को द्वितीय पुरस्कार और विनीत कुमार को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य नवनीत कौर, वरिष्ठ समाजसेवी सतनाम बग्गा सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।






https://youtu.be/wSz0EpXHoBk













ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now