पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम सिटी और अजीमाबाद अंचल में कार्यरत दैनिक वेतन पर बहाल कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करने का...
पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। पटना नगर निगम सिटी और अजीमाबाद अंचल में कार्यरत दैनिक वेतन पर बहाल कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करने का अनोखा उपाय निकाला है। आज आक्रोशित कर्मचारियों ने विरोध जताने के लिए पटना सिटी के सभी मुख्य नालों के मुहाने पर डस्टबीन लगा कर जाम कर दिया। जिससे नालों के पानी का बहाव सड़क की ओर रुख कर दिया है। इतना ही नही विरोध जताने के लिए कर्मचारी ने निगम सिटी अंचल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और मरे हुए सुअर का बॉडी मुख्य द्वार पर लटका दिया है। वही दूसरी ओर नाले का समूचा पानी मुख्य सड़क से लेकर निगम के गेट तक लग गया है। वही दूसरी ओर मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए कहा कि जब तक सरकार हम लोगो की मांग पूरी नही करती है, तब तक हमलोग अलग अलग तरीके से लगातार विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।




