Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


हड़ताली कर्मचारियों ने नगर विकास मंत्री आवास के बाहर लगाया कूड़े का अंबार और फेका मृत पशु

पटना (न्यूज सिटी)। सरकार द्वारा अल्टीमेटम देने के बाबजूद भी निगम में दैनिक वेतन पर बहाल कर्मी हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटने को तैयार नही ...


पटना (न्यूज सिटी)। सरकार द्वारा अल्टीमेटम देने के बाबजूद भी निगम में दैनिक वेतन पर बहाल कर्मी हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटने को तैयार नही हो रहे है। जिसका खामियाजा राज्य के आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।





वही आक्रोशित कर्मचारियों ने अपनी मांग मनवाने के लिए अनोखा तरीका अपना रहे है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने गुरुवार की सुबह नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा के आवास के बाहर कूड़े का अंबार लगा दिया हैं। साथ ही मरे हुए जानवर को भी आवास के बाहर फेंक दिया है।





वही नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने दैनिक सफ़ाई कर्मचारियों को गुरुवार तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया है। अगर इसके बाबजूद भी सफाई कर्मचारी काम पर नही लौटेंगे तो उन्हें 06 महीने तक निकाय में कोई भी काम नही लिया जाएगा।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now