पटना सिटी (न्यूज सिटी)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 353 वें प्रकाशोत्सव एवं नववर्ष के शुभ अवसर पर मारवाड़ी सेवा समिति की ओर से स्थानी...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 353 वें प्रकाशोत्सव एवं नववर्ष के शुभ अवसर पर मारवाड़ी सेवा समिति की ओर से स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक पर आज श्याम स्टील TMT REBAR के सौजन्य से चाय एवं नववर्ष कैलेंडर वितरित किया गया। जिसमे देश भर से आए सिख श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय नागरिक ने भी कड़क चाय का आनंद लिया।
इस अवसर पर श्याम स्टील के शाखा प्रबंधक संतोष मोदी ने कहा कि ये कंपनी विगत 60 वर्षों से अपनी उतीर्ण उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है ।साथ ही बिहार सरकार द्वारा प्रमाणित भी हैं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समिति द्वारा हमेशा होता रहा है और काफी सराहनीय है।
कार्यक्रम में शाखा सचिव राज कुमार गोयनका, शिव प्रसाद मोदी, चन्द्र प्रकाश झुनझुनवाला, संजू झुनझुनवाला, राजेश देवड़ा एवं कंपनी के पदाधिकारियों में संजीव रंजन, राकेश कुमार, प्रियांशु रंजन, सागर सिंह उपस्थित थे।