Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गांव-गांव व टोला-मुहल्ले में चलाया जागरूकता अभियान

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में फैलाई जा रही भ्रांतियों को उजागर करने और अधिनियम की आमजन तक सही जानकारी पहुंचान...

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में फैलाई जा रही भ्रांतियों को उजागर करने और अधिनियम की आमजन तक सही जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान नेता संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संपतचक, फतेहपुर, गौरीचक के गांव में गोष्ठी का आयोजन कर एवं गांव-गांव, टोला-टोला जाकर पर्ची, हैंडबिल वितरण कर नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जानकारी दी।किसान नेता संजीव कुमार यादव ने कहा कि आप लोग को समझना होगा कि कोई भी कानून तब बनता है। जब उस पर संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद राष्ट्रपति की मुहर लग जाती है। जब विचार विमर्श के बाद देश में नया कानून आ गया तो कुछ लोग इसको लेकर भ्रम फैला रहे हैं, झूठी अफवाह उड़ा रहे हैं, मुस्लिम समाज के लोगों को बता रहे हैं कि अधिनियम आपके खिलाफ है। लेकिन अधिनियम से किसी नागरिक को खतरा नहीं है, शरणार्थीयो को बसाने की बात की जा रही है, किसी की उजाड़ने की नही।नागरिकता कानून के समर्थन एवं नागरिकता संशोधन एक्ट 2019 के बारे में विपक्षी द्वारा फैलाई जा रही गलत जानकारी के जबाव में 4 जनवरी शनिवार सुबह 11 बजे गौरीचक से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। तिरंगा यात्रा में बिहार प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सह बांकीपुर विद्यायक नितिन नवीन सहित अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। जागरूकता अभियान में किसान मोर्चा पटना नगर महानगर अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, महामंत्री जोगिंदर यादव, वीर बहादुर सिंह, भोली सिंह, सीताराम मेहता, जनक पासवान उदय कुमार, शिव शंकर सिंह, रंजीत गुप्ता, टिंकू गुप्ता, बच्चा ठाकुर, अशोक तिवारी, अजित यादव, अजय दास सहित सैकड़ो लोग शरीक हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now