Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना में एक युवक का हुआ मर्डर, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया आगजनी व काटा बवाल

पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां पर अपराधियों ने एक युवक को दिन दहाड़े एक युवक को गोली मारकर हत्या जैसी ...

पटना/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां पर अपराधियों ने एक युवक को दिन दहाड़े एक युवक को गोली मारकर हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम दिया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित दानापुर गोला रोड के टी पॉइंट के पास अपराधियों द्वारा युवक के सिर में गोली मारकर मौत के घात उतार दिया है, जिसके बाद मृत युवक का शव दानापुर गोला रोड के टी पॉइंट के पास मिला।

[caption id="attachment_17041" align="aligncenter" width="233"] घटना के बाद बैठे परिजन[/caption]
वही युवक की मौत से आक्रोशित हुए स्थानीय लोगों व परिजनों ने दानापुर-गांधी मैदान मुख्य सड़क को जाम व आगजनी कर बवाल काटने लगे। वही घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों की भीड़ को तीतर-बितर कर सड़क को जाम से मुक्त कराया। वही मृतक युवक की पहचान दानापुर निवासी जितेंद्र के रूप में की गई है।

[embed]https://youtu.be/KCBfE3QXHsA[/embed]

 
मृतक युवक के संबंध में परिजनों ने बताया कि नए साल की पार्टी मनाने के मकसद से वो अपने दोस्तों के साथ 01 जनवरी को पार्षद की गफी से निकल था। जब जितेंद्र को घर लौटने में काफी रात हो रहा था तो परिजनों ने उससे रात के 09 बजे फोन पर बात कर जल्दी घर आने को कहा, जिसपर जितेंद्र ने थोड़ी देर में घर पहुचने की बात कहते हुए फोन काट दिया। वही घटना के बारे में जितेंद्र के दोस्त ने बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। जबकि मृतक के सिर में गोली लगा हुआ है। ऐसे में परिजनों ने जितेंद्र की साजिश के तहत गोली मारकर हत्या करने की बात कहा है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now