Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी के महाराजगंज में जमीनी विवाद में व्यवसाई को मारी गोली, एनएमसीएच में इलाजरत

पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज़ सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के एक मिठाई व्यवसाय को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना के स...

पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज़ सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के एक मिठाई व्यवसाय को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चुन्नू प्रसाद विगत 15 वर्ष पूर्व महराजगंज बड़ी देवी जी स्थान के पीछे स्थित कुर्मी टोला में एक मकान खरीदा था। जिसको लेकर कुछ दबंगों द्वारा चुन्नू प्रसाद पर मकान छोड़ने का दवाब बना रहे थे। जिसको लेकर मकान मालिक उन बदमाशों का विरोध किया। इन्ही बातों पर दबंगों ने दबंगई दिखाते हुए चुन्नू पर तीन राउंड गोली फायरिंग कर दिया। जिस दौरान दो गोली चुन्नू के कमर में और एक गोली हाथ में लगी और चुन्नू मौके पर ही घायल हो गया। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए एनएमसीएच में ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही घटना की सूचना पाते ही आलमगंज थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सख्ती बरत रही है। आपको बता दें कि घायल चुन्नू पटना के बुद्धा कॉलोनी में एक मिठाई की दुकान चलाता है और वह अपने पूरे परिवार के साथ आलमगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज स्थित कुर्मी टोला में रहा करता है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now