Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना आयुक्त की पहल '' शहर होगा प्रदूषण मुक्त, वेंडरो को मिलेगा फ्री गैस कनेक्शन व चूल्हा "

पटना (न्यूज सिटी)। पटना शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए देश में पहली बार बिहार में दुसरी बार आयुक्त, पटना प्रमंडल-सह-सचिव, परिवहन विभाग, ब...

पटना (न्यूज सिटी)। पटना शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए देश में पहली बार बिहार में दुसरी बार आयुक्त, पटना प्रमंडल-सह-सचिव, परिवहन विभाग, बिहार श्री संजय कुमार अग्रवाल के अद्भुत पहल पर आज हिन्दी भवन के सभागार में पटना शहर के 100 स्ट्रीट वेंडरों को कोयला, गोईठा, उपला, चुल्हा जलाने से छुटकारा दिलाने के लिए निःशूल्क एलपीजी गैस कनेक्शन 05 कि•ग्रा• का दो सिलेन्डर, रेगुलेटर एवं पाईप सहित गैस चुल्हा दिया गया। अब स्ट्रीट वेंडरों को मिलेगी धुँऐं से छूटकारा।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि शहर में भ्रमण के दौरान जगह-जगह कोयला एवं गोईठा के चुल्हे से उठते हुए धूआँ देखने को मिलता था, जो मॉर्निंग वाकर के साथ-साथ सभी वेन्डर्स के लिए खतरनाक है तथा जिसका असर 100 सिगरेट के धूएँ के बराबर होता था। उन्होंने कहा कि वेंडर्स के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण कि रक्षा के लिए 02.12.2019 का 50 वेडरो को निशुल्क एल.पी.जी गैस कनेक्शन पाँच किलो ग्राम का एक सिलेन्डर रेगूलेटर पाइप सहित एव गैस चूल्हा का वितरण किया गया था। साथ ही आयुक्त ने कहा कि आज 100 स्ट्रीट वेडरों को निशूल्क एल.पी.जी गैस कनेक्शन पाँच किलो ग्राम का दो सिलेन्डर , रेगूलेटर , पाईप सहित गैस चूल्हा दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि कई माँ बाप अपने बच्चों को धुँए में लें जाते है चूल्हा फुकने के साथ-साथ खाना बनाने को कहते हैं जिससे उनकों बिमारी का शिकार होने पड़ता है।

[embed]https://youtu.be/dfIVn7x4tiM[/embed]

 
आयुक्त ने कहा कि कोयला एवं गोईठा चुल्हे से उठ रही धूएँ से वातावरण प्रदूषित तो होता ही साथ ही साथ चूल्हा जलाने वालों के साथ-साथ दुकानदार, उनके छोटे बच्चे तथा लोगों के सेहत पर बहुत खराब असर पड़ता है। इससे दम्मा, अस्थमा, टी0वी0, खांसी, कैंसर एवं एलर्जी जैसे बीमारी फैलती है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। वायु प्रदूषण में कमी आए इसके लिए सड़क किनारे लगे लिट्टी-चोखा, चाट-पकौड़ा एवं अन्य फटपाथी दुकानदारों को कोयला एवं गोईठा के चुल्हे के जगह कार्पोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटि के तहत बी0एस0आर0डी0सी0 एवं इंडियन ऑयल कम्पनी के द्वारा फ्री एल0पी0जी0 गैस कनेक्शन एवं चुल्हा दिया गया। आयुक्त ने कहा कि बी0एस0आर0डी0सी0 के द्वारा फ्री गैस कनेक्शन के साथ-साथ 05 कि0ग्रा0 का भरा हुआ दो गैस सिलेन्डर, रेगुलेटर, पाईप दिया गया है। इंडियन ऑल कम्पनी के द्वारा गैस चुल्हा दिया जा रहा है। मौके पर आयुक्त ने लाभान्वितों से कहा कि कोयला, लकड़ी बायोमास जैसे पुरानी चूल्हें को विदाई कर नये एल.पी.जी गैस चूल्हे का स्वागत कीजियें। निशुल्क एल.पी.जी गैस कनेक्शन देने का हमारा उदेश्य है कि स्ट्रीट वेंडरों का रोजी-रोटी भी चलें और पटना शहर का प्रदूषण से बचाव हो। उन्होने कहा कि बिहार स्टेट रोड डेवल्पमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंन्ध निदेशक होने के नाते इस योजना में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते रहेगें। एल.पी.जी गैस चूल्हा प्रयोग करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जायेगा जिनके घर में गैस चूल्हा है वे पत्नी से भि गैस चूल्हा जलाना सिख लेगें। उन्होंने कहा कि एल.पी.जी डीलरों के द्वारा सिलेन्डर खाली होने पर उसे भरने कि बेहतरीन व्यवस्था की गई है।

आयूक्त ने नगर आयुक्त पटना-नगर-निगम को आदेश दिया कि एक टीम का गठन करें जिसमें स्मार्ट सिटी के पदाधिकारी इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन के पदाधिकारी एवं नगर निगम के पदाधिकारी सदस्य होगें, जो शहर में जा कर देखेंगे कि स्ट्रीट वेंडरों के द्वारा एल.पी.जी गैस का उपयोग किया जा रहा है या नहीं। जाँचोपरान्त वस्तस्थिति से संबंधीत प्रतिवेदन देगें। उन्होने कहा है यह ध्यान में रखा जायें कि एक भी गलत लोगों को निःशुल्क गैस कनेक्शन न मिलें। साथ ही कहा कि इन स्ट्रीट वेंडरों को एलपीजी गैस चुल्हा जलाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इन्हें इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के द्वारा फ्लेमप्रूफ एप्रोन भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि जितना कोयला, लकड़ी एवं गोईठा के चुल्हा जलाने में ईंधन का खर्च होतो है, उससे सस्ता एल0पी0जी0 गैस जलाने में खर्च पड़ेगा। यह स्ट्रीट वेंडरों के लिए उनके जीवन में बदलाव की एक कोशिश है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर काम करना है और पटना को प्रदूषण मुक्त बनाना है।

[embed]https://youtu.be/-dGuwuSUClk[/embed]

 
आयुक्त ने कहा कि तीसरे चरण में चिन्हित 125 स्ट्रीट वेंडरों को निःशुल्क एल.पी.जी कनेक्शन दिया जायेगा। उन्होने कार्याकारी निदेशक इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन श्री विभास कुमार एवं नगर आयुक्त पटना नगर निगम को महत्वपुर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस पहल के द्वारा फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन एवं चुल्हा पाने वाले स्ट्रीट वेंडरों से जानकारी ली तो मौर्या लोक के पास चाय बेचने वाले लक्ष्मण कुमार पिता स्व• सिंधासन राय ने आयुक्त को बताया कि अब कोयले के धूएँ से मुक्ति मिलेगी। पैसे के अभाव में चुल्हा जलाकर धूएँ के बीच रोजी-रोटी कमाने को मजबूर थे। हमारे परिवार के सदस्यों को टी0वी0 एवं दम्मा का शिकार होना पड़ा, अब इससे मुक्ति मिलेगी। यह आयुक्त द्वारा किया गया एक अनोखी पहल है। पीएमसीएच के पास 35 सालों से लकड़ी एवं कोयले के चूल्हा पर खाना बनाने वाल 85 वर्षीय नौतन प्रसाद पिता सुखदेव राय ने आयुक्त को धन्यवाद देते हुए बताया कि यह सराहनीय कदम है। आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना बधाई का पात्र है। धूएँ के कारण खांसी और दम्मे की शिकायत होती थी, अब इससे निजात मिलेगी। पटना नगर निगम कार्यालय के समीप चाय बनाकर बेचने वाली श्री मती आशा देवी ने बताया कि खुशी की बात है कि अब प्रदूषण से मुक्त हो कर रोजगार चला सकेंगे। हड़ताली मोड़ पर चाय बेचने वाले श्री सुरेश शाव पिता राजा राम शाव ने बताया कि कोयला का चुल्हा जलाते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, मजबूरी में धूआँ पी-पी कर दम्मा, टी0वी0 रोग पालकर पेट की आग बुझा रहे थे। अब धूआँ पीकर नहीं घुटना पड़ेगा तथा बीमारी पर भी नियंत्रण होगा। स्ट्रीट वेंडरों एवं आम नागरिकों ने आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना-सह-सचिव, परिवहन विभाग की इस नेक पहल के लिए भूरि-भूरि सराहना की। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सीता साहू, उप महापौर श्रीमती मीरा देवी, नगर आयुक्त पटना नगर निगम श्री अमित कुमार पाण्डेय, कार्यकारी निदेशक इंडियन ऑयल कम्पनी श्री विभाष कुमार ने भी सारगर्भित संबोधन किया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now