Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना वासियों के लिए तोहफा, खाजेकलां घाट से मितन घाट के बीच सात मीटर चौड़ी होंगी सड़क

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। भद्रघाट से कार्य शुभारंभ स्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे बिहार के पथनिर्माण मंत्री श्री नंदकिशोर यादव ने बताया कि गंगा...

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। भद्रघाट से कार्य शुभारंभ स्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे बिहार के पथनिर्माण मंत्री श्री नंदकिशोर यादव ने बताया कि गंगा नदी के किनारे मितन घाट से खाजेकलां घाट के बीच 4806 करोड़ रुपए की लागत से एप्रोच रोड का निर्माण कार्य तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही श्री यादव ने कहा कि खाजेकलां घाट से मितन घाट के बीच बनने वाला संपर्क पथ 600 मीटर लंबा और 7 मीटर चौड़ा होगा और पथ के दोनों ओर डेढ़ मीटर का फुटपाथ होगा।

[embed]https://youtu.be/KCBfE3QXHsA[/embed]

 
हालांकि इस सड़क के बन जाने से कंगन घाट से भद्र घाट के बीच यात्रा सुगम हो जाएगा और अशोक राजपथ पर लोगों का जाम की समस्या से भी बहुत हद तक निजात मिल सकेगी। कंगन घाट से पूरब पटना घाट होते हुए दमराही घाट तक पथ निर्माण की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है, आने वाले दिनों में राजधानी के पूर्वी और मालसलामी से भी आगे से पश्चिम की ओर आवागमन सरल हो जाएगा।इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार न्याय के साथ विकास को कृतसंकल्पित है। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के सम्यक विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। न केवल पथ निर्माण बल्कि नगर विकास विभाग की ओर से भी दस करोड़ से अधिक राशि की योजनाओं पर काम चल रहा है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now