Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बिहटा में नव प्रशिक्षित शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी का किया पुतला दहन

बिहटा/विजय कुमार (न्यूज सिटी)। आज बिहटा प्रखंड स्थित बीआरसी राघोपुर में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमा...

बिहटा/विजय कुमार (न्यूज सिटी)। आज बिहटा प्रखंड स्थित बीआरसी राघोपुर में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार के आदेश से आक्रोशित होकर के उनका पुतला दहन किया।

[video width="640" height="352" mp4="https://www.newscity.co.in/wp-content/uploads/2020/01/VID-20200118-WA0022.mp4"][/video]
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिनांक 14 जनवरी को पटना जिला के नव प्रशिक्षित शिक्षकों के वेतन फिक्सेशन को लेकर के एक आदेश पत्र जारी किया था और जिसमे पांच बिंदुओं पर समझौता हुई थी। लिखित वार्ता होने के बाबजूद भी जिला शिक्षा पदाधिकारी को कुछ लोगों ने दिग्भ्रमित करके उस आदेश को निरस्त करवाया एवं वार्ता की महत्ता को कम किया।

[video width="640" height="352" mp4="https://www.newscity.co.in/wp-content/uploads/2020/01/VID-20200118-WA0023.mp4"][/video]

जिससे पूरे पटना जिला के नव प्रशिक्षित शिक्षकों में आक्रोशित हो गए और सभी प्रखंड मुख्यालयों पर डीईओ का पुतला दहन किया। बिहटा में पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने किया। मौके पर मौजूद सैकड़ों की संख्या में नियोजित शिक्षकों ने पलटू राम एवं पटना डीईओ के खिलाफ नारेबाजी भी किया।

[video width="640" height="352" mp4="https://www.newscity.co.in/wp-content/uploads/2020/01/VID-20200118-WA0025.mp4"][/video]

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव आनंद मिश्रा, जिला सचिव जयकांत धीरज, अध्यक्ष अमित कुमार, प्रवीन रंजन, ज्योति रंजन, अभिषेक, विष्णु, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, धनंजय कुमार, अखिलेश कुमार, कविता सहाय, प्रतीक्षा, श्वेता, मोनिका ,रत्ना सिन्हा, निकेत कुमार, दिलीप कुमार मिश्रा, पूनम कुमारी, राहुल शंकर राकेश, कमल, सविता कुमारी, अर्चना, पिंटू, सचिन आनंद, विक्रांत आदि उपस्थित थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now