Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


बाइक और टेम्पो की जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की गई जान

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)।  नौबतपुर एनएच 139 पर स्थित सेल्हौरी गांव के पास हर्ष राज पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक और ट...

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर एनएच 139 पर स्थित सेल्हौरी गांव के पास हर्ष राज पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक और टेम्पो की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही नौबतपुर पुलिस घटना स्थल पहुँच कर घायल युवक को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल लाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

[embed]https://youtu.be/HxIqTJcWNuw[/embed]
बाइक सवार युवक की पहचान रानितलाब थाना राघोपुर गाव के रहने वालें मटर विश्वकर्मा के पुत्र सूरज कुमार 19 वर्ष के रूप में किया गया। जानकारी के अनुसार सूरज कुमार अपने एक दोस्त पुतुल कुमार के साथ नौबतपुर की ओर से अपने घर वापस लौट रहा था तभी कुहासा के कारण उसकी बाइक का पीछे से टेम्पू में टक्कर हो गयी।

[caption id="attachment_17489" align="aligncenter" width="225"] युवक का फ़ाइल फ़ोटो[/caption]
जिससे बाइक के पीछे बैठे सूरज कुमार सड़क पर गिर पड़ा।वही पुतुल कुमार को हल्की चोट लगी है।मृतक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसका एक सात महीने का एक बेटा है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now