पटना सिटी। खाजेकला थानाक्षेत्र के शीश महल हमाम में 1 फरवरी को आपसी विवाद के कारण बड़े भाई डोमन सहनी की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि छोटे भ...
पटना सिटी। खाजेकला थानाक्षेत्र के शीश महल हमाम में 1 फरवरी को आपसी विवाद के कारण बड़े भाई डोमन सहनी की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि छोटे भाई तिलक सहनी ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर अपने बड़े भाई की जान ले ली। इस मामले में खाजेकला पुलिस ने आरोपी तिलक सहनी को राघोपुर इलाके से गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयुक्त लाठी को भी बरामद किया है।
दूसरी घटना में मालसलामी पुलिस ने 3 फरवरी की रात मंसूरगंज स्थित एक गल्ले की दुकान से डेढ़ लाख रुपए और सीसीटीवी कैमरा चोरी करने वाले चोर गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई एक लाख रुपए नगद और सीसीटीवी कैमरा बरामद किए हैं।
पटना सिटी के मंगल तालाब स्थित पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सिटी डीएसपी 2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि खाजेकला क्षेत्र में हुए हत्या मामले में छोटे भाई तिलक सहनी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, मालसलामी थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है। डीएसपी 2 ने आरोपियों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में जुटी है।





