Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राशन कार्ड में देरी से परेशान सैकड़ों लोगों का प्रदर्शन

Patna city:  नागरिक अधिकार मंच के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने पटना के बावली मोड़, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन किया। प्रदर...


Patna city: 
नागरिक अधिकार मंच के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने पटना के बावली मोड़, अशोक राजपथ पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पिछले एक साल से लंबित राशन कार्ड की आपूर्ति को लेकर सड़क पर उतरे। उन्होंने आरटीपीएस की स्लिप दिखाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व पार्षद सह पूर्व प्रदेश महासचिव बलराम चौधरी और राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहम्मद जावेद ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "राशन कार्ड शीघ्र जारी करो", "खाद्य आपूर्ति मंत्री मुर्दाबाद", "गरीबों को समय पर राशन दो" जैसे नारे लगाए। 


प्रदर्शन में शामिल शत्रुघ्न यादव, शरीफ अहमद रंगरेज, एजाजुद्दीन उर्फ सानू, शाहीन अनवर, अरुण कुमार, मोहम्मद अख्तर, सुलेखा देवी, पिंकी देवी, कुमकुम देवी, संगीता देवी, मुन्नी खातून, शीतल कुमारी, निखत सरफराज, रेणु देवी और शांति देवी समेत सैकड़ों लोगों ने सरकार की नीतियों पर नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे महीनों से पटना सदर ब्लॉक, अनुमंडल कार्यालय और नगर निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। नगर निगम पार्षद शोभा देवी ने कहा कि गरीब महिलाएं एक साल से राशन कार्ड के लिए भटक रही हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने कहा कि आरटीपीएस के नियमानुसार 30 दिन के भीतर राशन कार्ड जारी किया जाना चाहिए, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से गरीबों को उनका हक नहीं मिल रहा। राशन कार्ड नहीं होने से आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहा और लोग महंगे दामों पर अनाज खरीदने को मजबूर हैं।

प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और खाद्य आपूर्ति मंत्री से मांग की कि गरीबों को समय पर राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाए और अनाज की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now