Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में महाशिवरात्रि शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर

पटना सिटी। महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात और शोभायात्रा को लेकर विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। विभिन्न टोलियों...


पटना सिटी। महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात और शोभायात्रा को लेकर विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। विभिन्न टोलियों ने 26 फरवरी को आयोजित होने वाली शोभायात्रा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आमंत्रण दिया। भगवान शिव की झांकियों के साथ निकली जनसंपर्क टोली को लोगों ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया और न्योता स्वीकार किया। 

 सोमवार को समिति के सदस्यों ने पश्चिम दरवाजा, नून का चौरा, मारूफगंज हल्दी पट्टी, नंद गोला, मालसलामी भट्टी, सिमली जमुनापुर, नूरुद्दीनगंज, पटना साहिब स्टेशन, मोर्चा रोड, हाजीगंज, मच्छरहटा समेत कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण साह, जय कृष्ण प्रसाद चंद्रवंशी, उदय कृष्ण यादव, दिलीप चौधरी, शाह कमल कृष्णा, राजेश साह, मनोज वर्मा, सुरेश सिंह पटेल, राजू चंद्रवंशी, मुकेश अग्रहरि, प्रेम कुमार चौधरी, विनय केसरी, किशोरी प्रसाद, संतोष जायसवाल, लालू शर्मा, अजय कुमार, जगनारायण केसरी, टिंकू राऊत, हरेंद्र यादव, राजेश यादव, उदय कुमार, संजय अंबष्ट, कौशल शर्मा समेत अन्य लोग नेतृत्व कर रहे थे।

संयोजक राजेश साह ने बताया कि इस वर्ष समिति द्वारा 27वीं भगवान शिव बारात और शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा सिमली स्थित प्राचीन छोटा मंदिर से प्रारंभ होकर अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग होते हुए श्री गौरी शंकर मंदिर, गायघाट तक जाएगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवान शिव के विवाह के इस पावन अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर पुण्य अर्जित करेंगे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now