पटना सिटी: खाजेकलां थानाक्षेत्र के गुजरी बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में रविवार रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ...
पटना सिटी: खाजेकलां थानाक्षेत्र के गुजरी बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में रविवार रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर अंदर घुसे और करीब 2 लाख रुपये मूल्य के नए मोबाइल, रिपेयरिंग के लिए आए पुराने मोबाइल समेत अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया।
घटना की जानकारी सुबह पड़ोसी दुकानदार ने दी, जिसके बाद पीड़ित दुकानदार मौके पर पहुंचे और दुकान का सामान बिखरा पाया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे अज्ञात चोरों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। स्थानीय पुलिस ने इलाके में सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों ने दुकान के शटर को पूरी तरह उखाड़ दिया था और अंदर रखे सभी कीमती सामान ले गए। चोरी की इस घटना से व्यवसायियों में दहशत है और वे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।




.png)
