Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटनासिटी में सरकारी कर्मचारी ने की खुदकुशी

पटना सिटी: आलमगंज थानाक्षेत्र के कंटाही घाट स्थित सरकारी क्वार्टर में एक सरकारी कर्मचारी ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान...


पटना सिटी:
आलमगंज थानाक्षेत्र के कंटाही घाट स्थित सरकारी क्वार्टर में एक सरकारी कर्मचारी ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के ढोली सकरा निवासी मृत्युंजय तिवारी के रूप में हुई है, जो गुलजारबाग पॉलिटेक्निक कॉलेज में हेड क्लर्क के पद पर कार्यरत थे।

स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने भी कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों का मानना है कि घरेलू कलह के कारण मृत्युंजय तिवारी ने खुदकुशी की घटना को अंजाम दिया।

मृतक के चाचा कृष्णानंद तिवारी ने बताया कि मृत्युंजय तिवारी की पत्नी और बच्चे मुजफ्फरपुर में एक शादी समारोह में भाग लेने गए थे, और वह अपने सरकारी क्वार्टर में अकेले थे। इसी दौरान उन्होंने आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके परिवार का माहौल सामान्य था और वे किसी तनाव में नहीं थे।

आलमगंज थाना के पुलिस अधिकारी कैलाश चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही कारणों का खुलासा किया जाएगा। इस घटना से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और जल्द ही इस घटना से संबंधित पूरे तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now