Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


राधा कृष्ण की सातवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

पटना सिटी :  पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर, दुर्गा स्थान, करनालगंज गायघाट में विराजमान राधा कृष्ण दरबार की सातवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई ग...


पटना सिटी : 
पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर, दुर्गा स्थान, करनालगंज गायघाट में विराजमान राधा कृष्ण दरबार की सातवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा मंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह से हुई, जिसमें मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र, माला एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके बाद नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली गई, जो गायघाट दुर्गा मंदिर से शुरू होकर भद्रघाट, सिटी कोर्ट, वेलबरगंज, पश्चिम दरवाजा, मीना बाजार, चैली टोल, डंका इमली, गुड़ की मंडी, त्रिपोलिया मोड़, आलमगंज, बबुआगंज होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान पटना के प्रसिद्ध शिव मोहन बैंड, जय शंकर प्रेड बैंड और मां ज्वालारानी जागरण मंडली ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी। 

नगर भ्रमण में सैकड़ों भक्त भजन-कीर्तन पर नाचते-गाते दिखे। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए चाय, पानी, बिस्कुट एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई। संध्या 7 बजे मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 5000 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष काशीनाथ सर्राफ, उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, सचिव विजय कुमार, सह सचिव राजेश कुमार पाण्डेय, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार गोल्डन, विधि व्यवस्था प्रभारी छोटी गिरी, कार्यालय प्रभारी मोहन प्रसाद सहित कई पदाधिकारी सक्रिय रहे। महिला मंडली से राधा देवी, रश्मि भारती तथा संरक्षक मंडल से शशि शेखर रस्तोगी, पवन कुमार डब्बू, डॉ. अजय प्रकाश, किरण मेहता, अनंत अरोड़ा, ललित प्रसाद, गंगाधर गिरी, मनोज शर्मा, लड्डू पाण्डेय समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now