Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


स्वयंसेवी संस्था प्रथम के कार्यकर्ताओं ने किया सरस्वती पूजा का आयोजन

पटना सिटी। स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रोजेक्ट कार्यालय, गायघाट में दिनांक 3 फरवरी को माँ सरस्वती का पूजन हर्ष...

पटना सिटी। स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रोजेक्ट कार्यालय, गायघाट में दिनांक 3 फरवरी को माँ सरस्वती का पूजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों के सदस्य एवं सेकेंड चांस कार्यक्रम के तहत पढ़ रही बालिकाएं, साथ ही शिक्षा के बदले शिक्षा कार्यक्रम की स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं और पूजन समारोह में भाग लिया।

कार्यक्रम में वार्ड 58 की पार्षद श्वेता साहू, वार्ड 53 की पार्षद किरण मेहता, पूर्व पार्षद स्मिता रानी, समाजसेवी विनोद गुप्ता, राजू मेहता, चुन्नु चंद्रवंशी और मुकेश ठाकुर ने भी भाग लिया। सभी ने माँ सरस्वती की आराधना कर शिक्षा और ज्ञान के प्रसार की कामना की।

पूजा आयोजन को सफल बनाने में राजेश कुमार पाण्डेय, अमन कुमार, सुधांशु कुमार, रश्मि सिंहा, सोनी कुमारी और अंशु सोनालिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। संस्था द्वारा शिक्षा के प्रचार-प्रसार में किए जा रहे प्रयासों की अतिथियों ने सराहना की।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now