Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


शहीद जगदेव प्रसाद की 103वीं जयंती पर कार्यक्रम, सामाजिक न्याय पर जोर

पटना सिटी। शहीद जगदेव प्रसाद की 103वीं जयंती के अवसर पर कुशवाहा एकता कल्याण समिति द्वारा बेगमपुर स्थित शहीद जगदेव पार्क में कार्यक्रम का...


पटना सिटी।
शहीद जगदेव प्रसाद की 103वीं जयंती के अवसर पर कुशवाहा एकता कल्याण समिति द्वारा बेगमपुर स्थित शहीद जगदेव पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ शहीद जगदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद जगदेव प्रसाद को सामाजिक-आर्थिक गैरबराबरी के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बताया। कॉ० शंभूनाथ मेहता ने कहा कि जब तक पिछड़े एवं अभिवंचित वर्ग तक शिक्षा की रोशनी नहीं पहुंचेगी, तब तक उनके सपनों को साकार नहीं किया जा सकतापार्षद मनोज मेहता ने उन्हें महात्मा ज्योतिबा फुले, पेरियार, डॉ. अंबेडकर और रामस्वरूप वर्मा के विचारों का सच्चा अनुयायी बताया। पूर्व पार्षद प्रदीप मेहता ने कहा कि जगदेव प्रसाद सामाजिक असमानता को खत्म करने के लिए "ब्राह्मण-भंगी एक समान" के सिद्धांत के पक्षधर थे।  


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. एक़बाल अहमद, एड. मनोहर लाल, डॉ. सी.पी. सिन्हा, मो. जावेद, कॉ. देवरत्न प्रसाद, बलराम चौधरी, कुणाल सिकंद, सुजीत कसेरा, कॉ. अनय मेहता, अमरनाथ मेहता, अलख मेहता, श्रवण मेहता, कॉ. मिथिलेश सिंह, रघुनाथ प्रसाद, मेहर आज़ाद, रिज़वान, चंद्रभूषण शर्मा, शंभूशरण प्रसाद, अमन कुशवाहा, आत्माराम मेहता, शमीम अख्तर, परमेश्वर प्रसाद, महेश चंद्रवंशी, विजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।  

सभा का संचालन पूर्व पार्षद शिव मेहता ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत अमित कुमार कुशवाहा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्रवण मेहता ने किया। सभा की अध्यक्षता युवा नेत्री सुमन सौरभ ने की।

महागठबंधन की ओर से भी शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें महागठबंधन के विभिन्न घटक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने व्यवस्था परिवर्तन व अभिवंचितों की शासन-सत्ता में भागीदारी पर जोर दिया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now