Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में गेसिंग और कूपन के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पटना सिटी के विभिन्न इलाकों में गेसिंग और कूपन के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्वी एसपी को गुप्त स...


पटना सिटी
के विभिन्न इलाकों में गेसिंग और कूपन के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्वी एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मालसलामी थाना क्षेत्र के नूरदी गंज इलाके में गेसिंग और कूपन का अवैध धंधा गुप्त रूप से संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर गेसिंग के अड्डे को ध्वस्त कर दिया।

 


इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कैलकुलेटर, कूपन और बड़ी मात्रा में नगदी बरामद की। इसके अलावा 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस अवैध कारोबार के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है, जो गुप्त रूप से इसे संचालित कर रहा था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में लंबे समय से गेसिंग और कूपन का खेल चल रहा था, जिससे कई युवा इसकी चपेट में आ चुके हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पटना पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह के अड्डों की तलाश की जा रही है और आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे अवैध धंधों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now