Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में आसा पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, आरसीपी सिंह को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प

पटना सिटी के ऐतिहासिक मंगल तालाब स्थित रामदेव महतो सभागार के शहीद घसीटा राम एटोडोरियम में रविवार को "आप सबकी आवाज पार्टी" (आसा पा...


पटना सिटी
के ऐतिहासिक मंगल तालाब स्थित रामदेव महतो सभागार के शहीद घसीटा राम एटोडोरियम में रविवार को "आप सबकी आवाज पार्टी" (आसा पार्टी) का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आरसीपी सिंह को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता रंजीत प्रभाकर यादव ने की। सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ललिता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में शामिल सभी अतिथियों का पारंपरिक सम्मान के साथ स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी को हर विधानसभा एवं वार्ड स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, मुख्य वक्ता आरसीपी सिंह ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में रोजगार के अवसरों की भारी कमी है, जिससे लोग राज्य से पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पटना साहिब क्षेत्र में ट्रेड और कॉमर्स का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण कोई नया कारखाना स्थापित नहीं हुआ। 


उन्होंने सुझाव दिया कि पटना साहिब में खिलौना उद्योग को बढ़ावा देने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र में खुशहाली आएगी। इसके अलावा, उन्होंने महिलाओं के लिए "नारी शक्ति सम्मान योजना" की घोषणा की, जिसके तहत 35 वर्ष तक रोजगार न मिलने पर महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी और स्वरोजगार हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे।

सम्मेलन में राजेंद्र प्रसाद साह, प्रगति यादव, मनीष यादव, कीर्ति यादव, गोरख यादव, मो. शमीम, विजय शर्मा, डॉ. ललिता, संजू पटेल सहित कई गणमान्य नेता शामिल हुए। इस दौरान सैकड़ों पुरुषों और महिलाओं ने आसा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें लाली देवी निषाद, सुदामा देवी, अर्जुन सिंह, रतन राय, सुधीर कुमार, मदन मिस्त्री आदि शामिल थे।

आसा पार्टी के इस कार्यकर्ता सम्मेलन से पटना साहिब विधानसभा में नई राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और आगामी चुनावों के लिए पार्टी ने अपनी रणनीति को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकेत दिया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now